Sonu Kakkar: पेरेंट्स की एनिवर्सिरी पर एक हुई कक्कड़ फैमिली, एक साथ दिखे नेहा- सोनू और टोनी कक्कड़, सामने आई तस्वीरें

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने बीती रात अपने मम्मी-पापा की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई। इस खास मौके की तस्वीरें नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें पूरा कक्कड़ परिवार ने मिलकर जश्न मनाया। बता दें 12 अप्रैल को सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर सबको चौंका दिया।

अपडेटेड May 18, 2025 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
पेरेंट के एनवर्सरी की तस्वीरें नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें पूरा कक्कड़ परिवार ने मिलकर जश्न मनाया

Sonu Kakkar: सिंगर सोनू कक्कड़ ने पिछले महीने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था, जिसके बाद से ही वह चर्चा में आ गई। इस पोस्ट में सोनू कक्कड़ ने कहा था की वह अपने छोटे भाई-बहनों नेहा और टोनी कक्कड़ से रिश्ता तोड़ रही हैं। सिंगर ने रिश्ता तोड़ने की कोई वजह नहीं बताई थी, लेकिन इस पोस्ट के बाद फैंस उनके बीच बढ़ती दूरियों को लेकर परेशान थे।

इसके बाद से ये तीनों भाई-बहन एक साथ कहीं भी नजर नहीं आए। लेकिन हाल ही में इनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सोनू, नेहा और टोनी तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं।

फोटो में दिखे एक साथ


फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने बीती रात अपने मम्मी-पापा की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई। इस खास मौके की तस्वीरें नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें पूरा कक्कड़ परिवार ने मिलकर जश्न मनाया। पार्टी में नेहा के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ भी मौजूद थे। इन तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देता दिख रहा है। इस फैमिली इवेंट में सबको साथ देख फैंस भी खुश हो गए।

View this post on Instagram

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

नेहा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “क्या रात थी!”। इस पोस्ट पर सोनू कक्कड़ ने भी कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया और लिखा, “वाकई”। इसको देख कर फैंस अंदाजा लगा रहे है कि इनके बीच सब कुछ ठीक हो गया है।

फैंस ने किया कमेंट

सोनू कक्कड़ के अपने भाई-बहनों से अनबन की बात कहने के ठीक एक महीने बाद एक साथ देखा गया। फैंस ने इस पारिवारिक मिलन पर खुशी जताई। एक यूजर ने लिखा, "इन भाई-बहनों को फिर से एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "पूरा कक्कड़ परिवार साथ है!"

सोनू ने डिलीट कर दिया था पोस्ट

12 अप्रैल को सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर एक पोस्ट कर सबको चौंका दिया। उन्होंने लिखा, "आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब दो टैलेंटेड सुपरस्टार्स, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। यह फैसला मैंने बहुत गहरे इमोशनल दर्द में लिया है और आज मैं बेहद निराश महसूस कर रही हूँ।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई थी। हालांकि कुछ समय बाद सोनू ने यह पोस्ट हटा दी। लेकिन तब तक यह खबर वायरल हो चुकी थी और इंटरनेट पर लोग हैरान थे।

Amaal Mallik: अमाल मलिक ने परिवार से रिश्ता तोड़ने पर तोड़ी अपनी चुप्पी, कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।