Get App

Rao Bahadur Teaser: एस.एस.राजामौली ने 'राव बहादुर' का टीजर किया लॉन्च, सत्यदेव का ट्रांसफ़ॉर्मेशन देख हिला लोगों का दिमाग

Rao Bahadur Teaser: अपनी शानदार कहानियों के लिए फेमस एस. एस. राजामौली फैंस को एक और तोहफा दे दिया हैं। हाल में ही उन्होंने ने फिल्म ‘राव बहादुर’ का टीजर रिलीज किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 3:05 PM
Rao Bahadur Teaser: एस.एस.राजामौली ने  'राव बहादुर' का टीजर किया लॉन्च, सत्यदेव का ट्रांसफ़ॉर्मेशन देख हिला लोगों का दिमाग
सत्यदेव स्टारर 'राव बहादुर' के धांसू टीजर ने उड़ाए होश

Rao Bahadur Teaser: ‘महेश बाबू प्रेज़ेंट्स, वेंकटेश महा की फिल्म राव बहादुर का फर्स्ट लुक पोस्टर आते ही छा गया था। इसमें सत्यदेव का जबरदस्त ट्रांसफ़ॉर्मेशन देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया। पोस्टर ने साफ़ कर दिया था कि कुछ अलग और खास आने वाला है। जैसे-जैसे लोगों का उत्साह बढ़ता गया, मेकर्स ने रिलीज़ को लेकर सबको उत्सुक बनाए रखा। और अब इंतज़ार खत्म हो चुका है।

यूनिक और दिलचस्प अंदाज़ में बनी इस फिल्म का धमाकेदार टीज़र आखिरकार रिलीज़ कर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि राव बहादुर के टीजर को खुद एस.एस. राजामौली ने लॉन्च किया है। महेश बाबू प्रेज़ेंट्स, वेंकटेश महा की फिल्म राव बहादुर का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा टीजर अब रिलीज़ हो गया है।

इस टीजर में सत्यदेव नज़र आ रहे हैं और यह टीज़र पैन-इंडिया फिल्मों के लिए एक नया रिकॉर्ड करने वाला है। पहले लुक में सत्यदेव का शानदार बदला हुआ अंदाज दिखा था। टीज़र हमें एक बड़ी और अलग दुनिया में ले जाता है। ये टीजर अपने अनोखे स्टाइल और शानदार विज़ुअल्स से सबको आकर्षित कर रहा है। अब दर्शकों का जोश और भी बढ़ गया है, क्योंकि राव बहादुर वाकई में एक अलग और जबरदस्त पैन-इंडिया फिल्म बनने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें