बॉलीवुड की पावरहाउस सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपने 'आई एम होम इंडिया टूर 2025-26' से देश भर में तहलका मचा रही हैं। मुंबई और दिल्ली के बाद आज (17 जनवरी 2026) बेंगलुरु में उनका तीसरा कॉन्सर्ट होने जा रहा है, जहां डिस्ट्रिक्ट एरीना में 18,000 से ज्यादा फैंस शाम 7 बजे से धुन पर थिरकने को तैयार हैं। फैंस की दीवानगी ऐसी कि जनरल टिकट्स सोल्ड आउट हो चुकी हैं।
