Get App

Sunil Grover: ‘मेरे लिए, यह एक ट्रिब्यूट है’, पर्सनैलिटी राइट के मामलों के बीच एक्टर्स की नकल करने पर सुनील ग्रोवर ने कही बड़ी बात

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर नकल करने को ट्रिब्यूट मानते हैं। उनका कहना है कि जब तक व्यक्तित्व अधिकारों का दुरुपयोग न हो, तब तक उन्हें इन मामलों की चिंता नहीं है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 4:37 PM
Sunil Grover:  ‘मेरे लिए, यह एक ट्रिब्यूट है’, पर्सनैलिटी राइट के मामलों के बीच एक्टर्स की नकल करने पर सुनील ग्रोवर ने कही बड़ी बात
पर्सनैलिटी राइट के मामलों के बीच एक्टर्स की नकल करने पर सुनील ग्रोवर ने कही बड़ी बात

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा शो का हिस्सा हैं। आमिर खान की उनकी हालिया मिमिक्री ने दर्शकों को हैरान कर दिया है, इतना कि 'हैप्पी पटेल एक खतरनाक जासूस' की स्क्रीनिंग के दौरान पैपराज़ी ने सुनील ग्रोवर को असली आमिर खान बता दिया ता। वहीं, हाल के दिनों में मशहूर हस्तियों द्वारा निजता अधिकारों की सुरक्षा की मांग के मामलों में तेजी आई है। इसी बीच, सुनील ने हाल ही में एक बातचीत में इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

एचटी से बात करते हुए सुनील ने कहा, "जब तक मुझ पर केस नहीं आता, तब तक तो मैं नहीं सोच रहा। आगे कहा, "मेरे लिए यह एक ट्रिब्यूट होता है। सुनील ग्रोवर ने आगे बताया, “मेरे एक दोस्त ने मुझसे कहा कि मुझे अपने व्यक्तित्व अधिकारों के लिए कानूनी आदेश लेना चाहिए, और मैंने उससे कहा, ‘शर्म नहीं आती है? मैं दुनिया भर के लोगों की नकल कर रहा हूं और तू मुझे बोल रहा है।’ मैं उस समस्या को समझता हूं, जब कोई इसका दुरुपयोग किसी ब्रांड या विचार का प्रचार करने के लिए करता है, जिसे कलाकार नहीं चाहता। लेकिन ये हस्तियां इतनी बड़ी हो गई हैं कि अब वे जनता के भी चहेते हैं, और हम लोग उन्हें सराहते हैं।

एक्टर ने कहा कि यह सब जारी रहना चाहिए, लेकिन हां, घटिया और आपत्तिजनक चुटकुलों का मैं समर्थन नहीं करता। मुझे उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करना भी पसंद नहीं है। जो गरिमा में है वो ठीक है, उसके पार जो जाए, हम कोशिश करते हैं कि वैसा ना हो। व्यक्तिगत रूप से, जब मैं लोगों की नकल करता हूं, तो मैं उनका सम्मान करता हूं और यह उनके प्रति मेरा ट्रिब्यूट है, न कि किसी भी तरह से उनका मजाक उड़ाना।

अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग, गिरगिट की तरह किरदार बदलने की कला और भावनात्मक गहराई को खोए बिना दर्शकों को हंसाने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले सुनील ग्रोवर ने भारतीय पॉप संस्कृति में एक अमिट स्थान बना लिया है। गुत्थी, डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी जैसे किरदारों ने भारतीय कॉमेडी में कुछ नयापन लाया, जिससे ग्रोवर घर-घर में पहचाने जाने लगे और हर उम्र के दर्शकों के चहेते बन गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें