Get App

Sunjay Kapur Property Pispute: 'दो महीने से मेरी कॉलेज फीस नहीं भरी...' करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की बात सुन कोर्ट ने लगा दी क्लास

Sunjay Kapur Property Pispute: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का प्रॉपर्टी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब हाल में दिल्ली हाई कोर्ट में करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने कुछ ऐसा कहा कि उनके वकील की फटकार लगा दी गई...

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 15, 2025 पर 10:56 AM
Sunjay Kapur Property Pispute: 'दो महीने से मेरी कॉलेज फीस नहीं भरी...' करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की बात सुन कोर्ट ने लगा दी क्लास
दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर की नई दलील पर लगाई फटकार

Sunjay Kapur Property Pispute: संजय कपूर की वसीयत को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच, बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उनकी यूनिवर्सटी की फीस दो महीने से बकाया है। प्रिया कपूर ने इस आरोप से इनकार किया। वहीं अदालत ने भी इस कमेंट के बाद फटकार लगाते हुए दोबारा ऐसी चीजों को कोर्ट में कहने से मना किया।

शुक्रवार को, उच्च न्यायालय ने करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दायर अंतरिम इंजक्शन पिटीशन पर सुनवाई की, जिसमें प्रिया कपूर को संजय कपूर की संपत्ति बेचने से रोकने की मांग की गई थी। करिश्मा के बच्चों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने दावा किया कि अमेरिका में पढ़ रही समीरा की दो महीने की विश्वविद्यालय की फीस बकाया है।

जेठमलानी ने तर्क दिया, "बच्चों की संपत्ति प्रतिवादी संख्या 1 प्रिया कपूर के पास है, इसलिए यह उनकी ज़िम्मेदारी है। अमेरिका में पढ़ रही बेटी को दो महीने की फीस नहीं मिली है। उन्होंने आगे कहा कि शादी के कानून के तहत, संजय को बच्चों की शिक्षा और रहने का खर्च उठाना था।

प्रिया कपूर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने इन दावों का खंडन किया और कहा कि करिश्मा के बच्चों की ओर से जमा किए गए सभी खर्च प्रिया द्वारा चुकाए गए हैं। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने दोनों पक्षों से ऐसे मामलों को अदालत में लाने से बचने का आग्रह किया। उन्होंने प्रिया के वरिष्ठ अधिवक्ता श्येल त्रेहान को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि आगे से ऐसे मामलों को उचित तरीके से निपटाया जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें