Rohit Shetty: रोहित शेट्टी ने हाल ही में देओल परिवार की ओर से बोलते, पैपराज़ी से कहा कि वे वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र और उनके परिवार को कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें। बिग बॉस 19 के सेट पर फोटोग्राफरों से बातचीत करते हुए,फिल्म निर्माता ने पूछा कि क्या उन्होंने आखिरकार धर्मेंद्र के मुंबई स्थित घर के बाहर का इलाका खाली कर दिया या नहीं। रोहित बोले "अरे पहले तुम धरम जी के यहां से हटे या नहीं?", जिस पर एक फोटोग्राफर ने जवाब दिया कि वे अब वहां नहीं हैं। उनकी चिंता परिवार में बढ़ती बेचैनी को दिखा रही है । अभिनेता की हालत नाजुक बनी हुई है।
