Get App

NH404-Daldalll: 'दलदल' में फंसे जयदीप अहलाव..., 'रोड रोलर' के नीचे आए राकेश वेदी, सुरेश त्रिवेणी ने अपनी दो फिल्मों का किया ऐलान

NH404-Daldalll: ‘सुबेदार’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुरेश त्रिवेणी ने अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों की अनाउंसमेंट कर दिया है। दोनों के पोस्टर सामने आ गए हैं, जिसने फैंस की एक्साइठमेंट को बढ़ा दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 08, 2026 पर 6:10 PM
NH404-Daldalll: 'दलदल' में फंसे जयदीप अहलाव..., 'रोड रोलर' के नीचे आए राकेश वेदी,  सुरेश त्रिवेणी ने अपनी दो फिल्मों का किया ऐलान
डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पोस्टर्स रिलीज कर दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

NH404-Daldalll: डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने ‘सुबेदार’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों का डायरेक्श करके दर्शकों का दिल जीता है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली 2 फिल्मों का का जोरशोर से अनाउंसमेंट कर दिया है, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

पहले बात राकेश बेदी स्टारर फिल्म की करते हैं। वेटरन एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के नाम का खुलासा कर दिया है। फिल्म का नाम ‘NH404’ है। इस फिल्म में राकेश बेदी लीड रोल में दिखने वाले हैं।

मूवी का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि राकेश बेदी एक रोड रोलर के नीचे दबे हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अगर रोड रोलर देखो, तो लेफ्ट और राइट देखकर रोड क्रॉस करना।’ हालांकि अभी फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई डिटेल शेयर नहीं की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें