Taapsee Pannu: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। 2019 में, कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने उन्हें 'सस्ती कॉपी' कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी ने स्पष्ट किया है कि कंगना के प्रति उनके मन में कोई दुर्भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कंगना से दोस्ती के लिए तैयार हैं और अगर कभी मुलाकात हुई तो सम्मानपूर्वक उनसे बात करेंगी।
