TV Shows TRP Report: टीआरपी के मामले में हमेशा नंबर 1 पर रहने वाला शो 'अनुपमा' को बीते कई बार से टीआरपी देख झटके मिल रहे हैं। वहीं शो के फैंस के लिए बीते कई बार हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। ‘अनुपमा’ को पछाड़कर तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने नंबर वन का ताज अपने सिर सजा लिया है।
इतने विवादों के बाद भी तारक मेहता की सफलता ने सबसे बड़ा झटका रूपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ को दिया है। पिछले कई हफ्तों से शो नंबर वन की पॉजिशन पर बना हुआ था, वहीं इस बार वो दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं किस-किसने टॉप 10 में बनाई जगह।
इस बार नंबर 1 पर है दिलीप जोशी स्टारर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है। एक बार फिर शो टीआरपी चार्ट में नंबर 1 बन गया है। यह लगातार चौथा हफ्ता है जब शो ने ने अपनी सीट पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया है। हाल ही में आए भूतनी वाले एपिसोड को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इस हफ्ते शो को 2.6 मिलियन व्यूज मिले हैं।
1. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’
3. ये रिश्ता क्या कहलाता है
5. मंगल लक्ष्मी – लक्ष्मी का सफर
6. लाफ्टर शेफ्स 2 – लोगों को खाना और हंसी का ये कॉम्बिनेशन पसंद आ रहा है.
7. मंगल लक्ष्मी – शो अब दो बार लिस्ट में है.
8. तुम से तुम तक – ये नया शो है, लेकिन शुरुआत में ही लोगों का ध्यान खींच लिया है.
9. झनक 2 – कुछ हफ्तों बाद फिर से टॉप 10 में एंट्री.
10. आरती अंजलि अवस्थी – शो ने धीरे-धीरे टॉप 10 में जगह बना ली है.
नंबर 1 पर रहने वाला रूपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ के फैंस और मेकर्स दोनों के लिए ये बड़ा झटका है। रूपाली अपने सादगीभरे अंदाज से लोगों का दिल जीतने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। वहीं लोग शो में उनका दुख दर्द देख-देखकर कर बोरियत महसूस करने लगे हैं।