Get App

Taylor Swift: छिपते-छुपाते अपनी बेस्ट फ्रेंड सेलेना गोमेज़ की शादी अटेंड करने कैलिफ़ोर्निया पहुंचीं टेलर स्विफ्ट

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट काले छातों के नीचे खुद को छिपाते हुए सांता बारबरा में सेलेना गोमेज़ के वेडिंग वेन्यू पहुंची। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 27, 2025 पर 5:59 PM
Taylor Swift: छिपते-छुपाते अपनी बेस्ट फ्रेंड सेलेना गोमेज़ की शादी अटेंड करने कैलिफ़ोर्निया पहुंचीं टेलर स्विफ्ट
छिपते-छुपाते अपनी बेस्ट फ्रेंड सेलेना गोमेज़ की शादी अटेंड करने कैलिफ़ोर्निया पहुंचीं टेलर स्विफ्ट

Taylor Swift: गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज़ ने हाल ही में अपनी सगाई का ऐलान करके अपने फैंस को गुड न्यूज दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर कल सांता बारबरा के एल एनकैंटो में शादी करने वाली है। लगातार मेहमानों को वेडिंग वेन्यू पर पहुंचते देखा जा रहा है।

सेलेना की सबसे अच्छी दोस्त टेलर स्विफ्ट, जो की वह उनकी फ्लावर गर्ल होने वाली हैं, भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और उन्हें छतरियों के नीचे खुदको छिपा लिया था। लेकिन फैंस को उनके आने की खबर मिल गई। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है।

टेलर को शुक्रवार दोपहर सांता बारबरा हवाई अड्डे पर एक विमान से उतरते देखा गया। उनके उतरते ही, लोगों का एक समूह उन्हें काले छातों से ढकने के लिए दौड़ा। उनके आने की तस्वीरों में सिर्फ़ उनकी कोहनी ही दिखाई दे रही थी।

साथ एक सफ़ेद डिब्बा दिखा, जो शायद सेलेना और उनके मंगेतर बेनी ब्लैंको के लिए शादी का तोहफ़ा था। एक राहगीर को कुछ सामान के साथ ले जाते हुए देखा गया। टेलर तुरंत ही काली एसयूवी में बैठ गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें