बॉलीवुड के 'भिडू' यानी जैकी श्रॉफ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है। 69 वर्ष की आयु में, जहां लोग आराम करने की सोचते हैं, जैकी श्रॉफ एक अनोखे अवतार में पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। इस टीजर को देखकर फैंस को अपने बचपन के दिनों की याद आ गई है।
