Get App

Toxic New Teaser: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

Toxic New Teaser Release Date: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया टीजर रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजर 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस खबर ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, क्योंकि लंबे समय से दर्शक इस फिल्म की झलक पाने का इंतज़ार कर रहे थे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 3:10 PM
Toxic New Teaser: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

कन्नड़ सुपरस्टार यश एक बार फिर अपने फैंस को सरप्राइज देने को तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया टीजर कल, 20 फरवरी को सुबह 9:35 बजे रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने एक धांसू पोस्टर के साथ इसकी अनाउंसमेंट की है, जिसमें यश का इंटेंस लुक देखकर फैंस बेकरार हो चुके हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में धमाल मचाने को बेताब है, जो उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद के त्योहारों के ठीक आसपास रिलीज होगी।

'केजीएफ चैप्टर 2' की कामयाबी के बाद यश की ये पहली बड़ी रिलीज है। पोस्टर में यश का रॉकी स्टार अवतार साफ झलक रहा है, जो खतरे की घंटी बजा रहा है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "उसकी अनियंत्रित मौजूदगी आपकी अस्तित्व की चुनौती है।" ये फिल्म गोवा के खूबसूरत बैकग्राउंड में सेट एक गैंगस्टर ड्रामा है, जहां ड्रग कार्टेल की दुनिया का काला चेहरा दिखाया जाएगा। डायरेक्टर गीता मोहनदास ने इसे यश के साथ मिलकर लिखा है, जो कन्नड़ और इंग्लिश में शूट हुई है। हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब्ड वर्जन रिलीज होंगे।

फिल्म में यश के साथ कीरा आडवाणी, नयंतारा, हूमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीजर में यश का कैरेक्टर 'राया' पेश किया गया था, जो एक खतरनाक गैंग लीडर का रोल निभा रहा है। जन्मदिन पर रिलीज हुए पहले टीजर में कब्रिस्तान का सीन था, जहां यश गोलियों की बौछार करता नजर आया। म्यूजिक रवि बसरूर का है, जबकि एक्शन को हॉलीवुड कोरियोग्राफर जे.जे. पेरी ने डिजाइन किया है। पोस्ट-प्रोडक्शन और VFX पर जमकर काम हुआ है, जिससे ये विजुअल ट्रीट बनने वाली है।

फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से क्लैश की बात हो रही है। लेकिन यश के फैंस को भरोसा है कि ये रिकॉर्ड तोड़ देगी। प्रोडक्शन KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का है। वेंकट के. नारायण और यश प्रोड्यूसर हैं। प्रमोशन जनवरी से ही जोर-शोर से शुरू हो चुका है। ये फिल्म न सिर्फ एक्शन से भरपूर है, बल्कि इमोशनल डेप्थ भी रखती है, जो ग्रोन-अप्स के लिए फेयरी टेल जैसी लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें