Get App

Na Jaane Kaun Aa Gaya: ‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Na Jaane Kaun Aa Gaya Poster: फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ आज के दौर की जटिल प्रेम कहानी को दर्शाती है, जिसमें रिश्तों की खामोश गहराई और अनकहे एहसास सामने आते हैं। जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर यह संवेदनशील रोमांटिक ड्रामा 6 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 6:06 PM
Na Jaane Kaun Aa Gaya: ‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

वैलेंटाइन के सीजन में जब हर ओर प्यार, एहसास और रिश्तों की बातें होती हैं, ऐसे समय में आने वाली हिंदी रोमांटिक फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर रिलीज किया गया है। सेक्रेड गेम्स फेम अभिनेता जतिन सरना , मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर, फ़िल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ फिल्म दर्शकों को एक संवेदनशील, भावनात्मक और आज के दौर की प्रेम कहानी की पहली झलक देती है।

फिल्म का पोस्टर एक ऐसे रिश्ते की खामोश गहराई को दर्शाता है, जो बाहर से मुकम्मल दिखता है लेकिन भीतर कई अनकहे सच और अधूरे एहसास छुपाए हुए है। पोस्टर की सादगी और भावनात्मक प्रभाव कहानी की उस उलझन की ओर इशारा करता है, जहां प्यार, दूरी और अनिश्चितता एक-दूसरे से टकराते हैं और कई सवाल छोड़ जाते हैं।

‘ना जाने कौन आ गया’ आज के समय के रिश्तों को टटोलती है, जहां भावनाएं पहले से कहीं ज्यादा जटिल हैं और कमिटमेंट की परिभाषाएं लगातार बदल रही हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत और मनोहारी लोकेशंस भीमताल और नैनीताल में की गई है।

पोस्टर को लेकर निर्माता विपुल धवन ने कहा, “‘ना जाने कौन आ गया’ कोई पारंपरिक लव स्टोरी नहीं है। पोस्टर उस खामोश भावनात्मक उलझन को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। यह उन अनकहे जज़्बातों की झलक हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें