Get App

The Raja Saab: 'द राजा साब' की रफ्तार पर लगी ब्रेक, प्रभास की फिल्म 5 दिन में 119 करोड़ पर सिमटी... फ्लॉप का डर मंडराया

The Raja Saab Box Office Collection: :प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब' रिलीज के पांचवें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई। 9 जनवरी 2026 को धूमधाम से रिलीज हुई इस पैन-इंडिया फिल्म ने शुरुआती जोश दिखाया, लेकिन नकारात्मक रिव्यू और दर्शकों की ठंडी प्रतिक्रिया ने इसे पटरी से उतार दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 9:45 AM
The Raja Saab: 'द राजा साब' की रफ्तार पर लगी ब्रेक, प्रभास की फिल्म 5 दिन में 119 करोड़ पर सिमटी... फ्लॉप का डर मंडराया

प्रभास और संजय दत्त स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ शुरुआती दिनों में जबरदस्त चर्चा में रही थी। रिलीज से पहले ही फिल्म ने पेड प्रीव्यूज से लगभग ₹9.15 करोड़ कमा लिए थे, जिससे उम्मीदें और बढ़ गई थीं। पहले दिन फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए करीब ₹53.75 करोड़ नेट इंडिया कमाए, जिसमें से अकेले तेलुगु मार्केट से लगभग ₹47 करोड़ आए। हिंदी वर्जन ने करीब ₹6 करोड़ का योगदान दिया।

लेकिन जैसे-जैसे वीकेंड खत्म हुआ, फिल्म की रफ्तार थमने लगी। पांचवे दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई मात्र ₹4.85 करोड़ नेट इंडिया में रही। इस गिरावट ने ट्रेड एनालिस्ट्स और फैंस दोनों को चौंका दिया। कुल मिलाकर पांच दिनों में फिल्म ने लगभग ₹119.45 करोड़ नेट इंडिया का आंकड़ा छुआ है।

300 करोड़ के विशाल बजट के सामने ये आंकड़े चिंताजनक हैं। प्रभास की पिछली असफलताओं 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' की यादें ताजा हो गईं। संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे सितारों से सजी फिल्म विश्व स्तर पर 200 करोड़ पार कर चुकी है, लेकिन ब्रेकईवन के लिए 400 करोड़ चाहिए। पीपुल्स मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी ये मूवी हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई, फिर भी दर्शक टिकट खरीदने से कतरा रहे। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

‘द राजा साब’ का सफर यह दिखाता है कि सिर्फ स्टार पावर और बड़े बजट से सफलता की गारंटी नहीं मिलती। दर्शक अब कंटेंट को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। प्रभास की फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत है, लेकिन लगातार गिरती कमाई यह संकेत देती है कि कहानी और प्रस्तुति दर्शकों को लंबे समय तक बांधने में नाकाम रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें