साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की जोड़ी अब दर्शकों को एक नए अंदाज में हंसाने और डराने के लिए तैयार है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ का ओटीटी प्रीमियर 6 फरवरी को जियोहॉटस्टार पर होने जा रहा है। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण है, जो दर्शकों को एक साथ रोमांच और मनोरंजन का अनुभव देने का वादा करती है।
