Theatres Release: 'वध 2 से लेकर देवदास तक...' इस हफ्ते थिएटर में दस्तक देंगी ये फिल्में

This Week Theatres Release: फरवरी के पहले वीकेंड में थिएटर में कई नई और मजेदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों को आप दोस्तों के साथ या मूवी डेट पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 9:34 PM
Story continues below Advertisement
Theatres Release: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

This Week Theatres Release: फरवरी के पहले वीकेंड में थिएटर में कई नई और मजेदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं इसी वीकेंड से वेलेंटाइन वीक की भी शुरुआत हो रही है। इस फिल्मों को आप अपने दोस्तों या मूवी डेट के देख सकते हैं। ये फिल्में आपके इस फरवरी के पहले वीकेंड को काफी खास बना देंगी। इस हफ्ते थिएटर में वध 2 से लेकर भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन जैसी कई फिल्में रिलीज हो रही है। जो आपके पूरे हफ्ते की थकान के बाद एक अच्छा ब्रेक देने वाली हैं। जानें इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है।

वध 2

वध 2 एक बार फिर दर्शकों के सामने अपनी कहानी लेकर आई है। वध को बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है। दर्शकों को इसके दूसरा पार्ट काफी समय से इंतजार था। अगर आपको पहली फिल्म पसंद आई थी, तो यह फिल्म थिएटर में जरूर देखने लायक है। जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, कुमुद मिश्रा और योगिता बिहानी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।


एनोमी: द इक्वेशन ऑफ डेथ

एनोमी: द इक्वेशन ऑफ डेथ एक मलयालम साइ-फाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसे रियास मराठ ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में भावना, रहमान, शेबिन बेन्सन, विष्णु अगस्त्य, बीनू पप्पू और अर्जुन लाल जैसे कलाकार नजर आते हैं। अगर आपको साइ-फाइ और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ये फिल्म इस वीकेंड थिएटर में देखने लायक हो सकती है।

पारो पिनाकी की कहानी

पारो पिनाकी की कहानी एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जो वेलेंटाइन वीक में देखने के लिए बिल्कुल सही लगती है। इस फिल्म को रुद्र जादोन ने डायरेक्ट किया है और इसमें इशिट्टा सिंह और संजय बिश्नोई मुख्य भूमिकाओं में हैं।

देवदास

संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास 24 साल बाद फिर से थिएटर में री-रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म बड़े पर्दे पर इसकी खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी, दमदार म्यूजिक और ज़बरदस्त परफॉर्मेंस देखना एक खास अनुभव होगा

भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन

भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन शो के फैंस के लिए इस हफ्ते खास तोहफा है। मशहूर टीवी शो अब फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर आ रहा है, जिसमें रवि किशन, मुकेश तिवारी, दिनेश लाल यादव, आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे और रोहिताश्व गौर नजर आएंगे। यह फिल्म भरपूर कॉमेडी और मनोरंजन का वादा करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।