Baaghi 4 Collection Day 3: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और संजय दत्त की फिल्म 'बागी 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 12 करोड़ रूपए की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की है। लेकिन वीकेंड पर फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई। इसके बावजूद तीन दिन में फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बागी 4' ने अपने पहले रविवार को करीब 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
