Get App

Toxic Movie teaser: यश ने दिखाया अपना सबसे खौफनाक अवतार, टीजर देख फैंस के रोंगटे हुए खड़े

Toxic teaser: गीतु मोहनदास की टॉक्सिक में यश अपने सबसे दमदार और हिंसक अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 11:00 AM
Toxic Movie teaser: यश ने दिखाया अपना सबसे खौफनाक अवतार, टीजर देख फैंस के रोंगटे हुए खड़े
टॉक्सिक के नए टीजर में यश ने दिखाया अपना सबसे खौफनाक अवतार

Toxic teaser: कन्नड़ स्टार यश की केजीएफ फ्रैंचाइज़ के बाद पहली फिल्म 'टॉक्सिक' का टीज़र शुक्रवार सुबह निर्माताओं द्वारा जारी किया गया। 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने गुरुवार दोपहर को टीज़र जारी करने की घोषणा की थी और उन्होंने अपना वादा निभाते हुए एक्शन से भरपूर प्रोमो को सोशल मीडिया पर रिलीज़ कर दिया।

टीज़र की शुरुआत यश के किरदार राया को यह बताए जाने से होती है कि यह जंग अलग है। कई लड़ाइयों और हाथापाई के सीन का एक मोंटाज दिखाया जाता है, जिसके बाद राया के इंटीमेट सीन देखा जाते है, यहां तक कि वह एक बिस्तर भी तोड़ देता है। फिर बॉडी काटते हुए, सिर कुचलते और आदमियों को बुरी तरह पीटते हुए दिखाया जाता है, और वह लगातार 'थोड़ी तमीज़' की भीख मांगता रहता है।

टीज़र में फिल्म के खलनायक की भी झलक मिलती है, जिसे मलयालम स्टार टोविनो थॉमस ने निभाया है। वह अंत में आकर राया को चुनौती देते हुए कहता है, "मैं घर आ गया हूं, पापा!" यश के प्रशंसकों से टीज़र को शुरुआती तौर पर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। एक प्रशंसक ने कहा, "कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक और ब्लॉकबस्टर।" दूसरे ने केजीएफ फ्रेंचाइज़ में उनके किरदार का जिक्र करते हुए कहा, "भारतीय सिनेमा के बादशाह रॉकी भाई।"

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें