Get App

Vaani Kapoor: शूटिंग हो चुकी पूरी फिर भी फिल्में नहीं हो रही रिलीज, वाणी कपूर की 3 मूवी अधर में अटकी

Vaani Kapoor: वाणी कपूर की तीन फिल्में - सर्वगुण संपन्न, अबीर गुलाला और बदतमीज गिल - लंबे समय से तैयार होने के बावजूद सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पा रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 10:21 AM
Vaani Kapoor: शूटिंग हो चुकी पूरी फिर भी फिल्में नहीं हो रही रिलीज, वाणी कपूर की 3 मूवी अधर में अटकी
गर्दिश में चल रहे हैं वाणी कपूर के सितारे....

Vaani Kapoor: खबरों के मुताबिक, वाणी कपूर का करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा हैं। वैरायटी इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी तीन फिल्में - सर्वगुण संपन्न, अबीर गुलाला और बदतमीज गिल - लंबे समय से तैयार होने के बावजूद सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल इन फिल्मों की रिलीज को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।

मैडॉक फिल्म्स की 'सर्वगुण संपन्न' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वाणी कपूर एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक मशहूर पोर्न स्टार जैसी दिखती है। यह फिल्म शोनाली रतन देशमुख के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इससे पहले वह 'तुम मिले', 'जन्नत' और 'शिद्दत' जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुकी हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2023 में पूरी हो गई थी, लेकिन इसकी रिलीज को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। वैरायटी इंडिया का दावा है कि दिनेश विजान फिल्म के लिए किसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से डील करने में सफल नहीं हो पाए हैं।

बदतमीज़ गिल की बात करें तो, वाणी कपूर इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना और परेश रावल के साथ नज़र आएंगी। नवजोत गुलाटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2024 में पूरी हो गई थी और इसे पहले 29 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था। हालांकि, निर्माता निकी और विक्की भगनानी को खरीदार न मिलने के कारण यह फिल्म भी रिलीज़ नहीं हो पाई।

इसके अलावा, वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल भी भारत में रिलीज़ नहीं हुई। क्यों? क्योंकि इसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म नौ साल बाद फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी का प्रतीक है। इससे पहले अभिनेता तीन बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुके हैं, जिनमें खूबसूरत (2014), कपूर एंड संस (2016) और ऐ दिल है मुश्किल (2016) शामिल हैं। भारतीय दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता के कारण इन सभी फिल्मों को काफी सराहना मिली थी। हालांकि, अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद, फिल्म को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें