Varun Dhawan: वरुण धवन ने मुंबई मेट्रो के अंदर किए पुल-अप्स, वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों ने दी चेतावनी

फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता के बीच वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर मुंबई मेट्रो में पुल-अप्स करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद मुंबई मेट्रो ऑपरेटर MMMOCL ने उनको व्यवहार की आलोचना करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की है

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 11:25 PM
Story continues below Advertisement
मेट्रो ऑपरेटर MMMOCL ने इस व्यवहार की आलोचना की

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अपनी फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता का जश्न मना रहे एक्टर वरुण धवन एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। इंटरनेट पर एक्टर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुंबई मेट्रो के कोच के अंदर पुल-अप्स (एक्सरसाइज) करते नजर आ रहे हैं। वरुण ने भारी ट्रैफिक से बचने के लिए कार छोड़कर मेट्रो से सफर किया था, इसी दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई मेट्रो ऑपरेटर MMMOCL ने एक्टर के इस व्यवहार की आलोचना करते हुए सुरक्षा संबंधी चेतावनी दे डाली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

हाल ही में बॉर्डर 2 के ट्रेलर रिलीज होने के बाद एक्टर को उनके एक्सप्रेशन, खासकर स्माइल को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। इस भारी ट्रोलिंग के बाद फिल्म के मेकर्स भूषण कुमार और अनुराग सिंह खुलकर वरुण के समर्थन में सामने आए और उनका हौसला बढ़ाया।

वरुण ने शेयर किया वीडियो


वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर मेट्रो के अंदर का एक वीडियो शेयर किया और फैंस से पूछा कि वे किस थिएटर जा रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद एक्टर मेट्रो के अंदर ही पुल-अप्स (एक्सरसाइज) करने शुरू कर देते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद मुंबई मेट्रो ऑपरेटर MMMOCL ने इस व्यवहार की आलोचना की और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक सेफ्टी रिमाइंडर जारी किया।

 

MMMOCL ने दी चेतावनी

अपने सोशल मीडिया पेज पर वीडियो शेयर करते हुए MMMOCL ने लिखा, “वरुण धवन, इस वीडियो के साथ आपकी एक्शन फिल्मों की तरह एक चेतावनी होनी चाहिए थी कि महा मुंबई मेट्रो में ऐसा न करें। हमें पता है कि मेट्रो में दोस्तों के साथ घूमना अच्छा लगता है, लेकिन ये ग्रैब हैंडल लटकने के लिए नहीं होते हैं।” मैसेज में आगे कहा गया, “इस तरह के काम मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत अपराध माने जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है या मेट्रो की संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है, जिसके लिए जुर्माना या जेल की सजा भी हो सकती है। इसलिए दोस्तों, मजे करें लेकिन ऐसी हरकतें न करें। महा मुंबई मेट्रो में हमेशा जिम्मेदारी से सफर करें।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।