Ranabaali: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'राणाबली' को माइथ्री मूवी मेकर्स बना रहे हैं। ये 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जो भारत के इतिहास की उन असली घटनाओं और अनसुनी कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश कर रही है, जिनके बारे में बहुत कम बात हुई है। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है, वहीं दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने रायलसीमा के एक गांव में अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और वहां के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
