Rashmika Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के लिए उनके फैंस दिल के काफी करीब है। अपनी शादी के बाद कपल ने फैंस के लिए अलग-अलग शहरों में मिठाई तक बटवाई थी। हालांकि, कपल की एक छोटी फैंस तब उनसे गुस्सा हो गई थी, क्योंकि उसे न तो कपल ने शादी में बुलाया था और न ही मिठाई खिलाई थी। इसके बाद उस वायरल फैन के वीडियो पर विजय देवरकोंडा ने उसे घर बुलाकर लंच कराने का वादा किया था।
