Get App

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna: दुल्हन सा सजा विजय देवरकोंडा का घर, शादी का कार्ड हुआ वायरल

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फरवरी के लास्ट में शादी करने जा रहे हैं। कपल की शादी का कार्ड सामने आ गया है, साथ ही विजय का घर दुल्हन सा सज गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 9:55 AM
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna: दुल्हन सा सजा विजय देवरकोंडा का घर, शादी का कार्ड हुआ वायरल
शादी की तैयारियां हुई शुरू विजय देवरकोंडा का सजा घर

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा उदयपुर में रश्मिका मंदाना से शादी करने की खबर काफी समय से चल रही हैं। हालांकि, शादी से पहले विजय के हैदराबाद स्थित जुबली हिल्स वाले घर को रोशनी से सजाया गया है।

अभिनेता के हैदराबाद स्थित घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब रश्मिका मंदाना से उनकी शादी की अफवाहें और तेज़ हो रही हैं, हालांकि अभिनेता ने अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। यह नया वीडियो तब सामने आया जब इस कपल का शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की अफवाहों के बीच प्रशंसकों में हलचल मच गई।

वायरल कार्ड के मुताबिक यह कपल 26 फरवरी को शादी करेगा और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन आयोजित करेगा। वायरल कार्ड में लिखा है, हम आपको एक खास खुशखबरी देने और इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए लिख रहा हूं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें