Vijay Deverakonda-Rashmika: वेडिंग सेलिब्रेशन के बीच कपल ने दिखाया बड़ा दिल, बच्चों की पढ़ाई के लिए उठाया अहम कदम

Vijay Deverakonda-Rashmika: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। जश्न के इस माहौल में भी दोनों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए तेलंगाना के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक खास पहल की है, जिसे फैंस खूब सराह रहे हैं

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 11:34 AM
Story continues below Advertisement
Vijay Deverakonda-Rashmika: गांव पहुंचकर नवविवाहित जोड़े ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से गृहप्रवेश किया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि इस बार चर्चा सिर्फ शाही अंदाज़ में हुई शादी की नहीं, बल्कि उनके संवेदनशील और सामाजिक पहलू की भी है। शादी के बाद दोनों पहली बार विजय के पैतृक गांव थुम्मानपेटा पहुंचे, जहां उनका स्वागत बड़े उत्साह के साथ हुआ।

इस खास मौके पर उन्होंने अपनी खुशियों को सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी संदेश दिया। उनके इस कदम ने यह साफ कर दिया कि स्टारडम के साथ-साथ वे अपनी जड़ों और लोगों से जुड़े रहना भी उतना ही अहम मानते हैं।

पैतृक गांव में गृहप्रवेश और पूजा


गांव पहुंचकर नवविवाहित जोड़े ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से गृहप्रवेश किया और सत्यनारायण व्रतम पूजा संपन्न की। गांव के लोगों में अपने चहेते सितारों को देखने का जबरदस्त उत्साह नजर आया। विजय ने भावुक होकर वादा किया कि वह अब अपने गांव से जुड़ाव बनाए रखेंगे और समय-समय पर यहां आते रहेंगे।

छात्रों के लिए बड़ी स्कॉलरशिप योजना

समारोह के दौरान विजय ने अपने ट्रस्ट के जरिए अचम्पेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम की घोषणा की। यह योजना खासतौर पर 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बच्चा पढ़ाई न छोड़े। इस फैसले ने सभी का दिल जीत लिया।

फैंस बोले – ‘रियल लाइफ हीरो

जैसे ही वीडियो वायरल हुए, फैंस ने विजय को ‘रियल लाइफ हीरो’ बताया। उनकी सादगी और जड़ों से जुड़े रहने की आदत की जमकर तारीफ हो रही है।

शादी और ग्रैंड रिसेप्शन

फरवरी में उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी के बाद अब यह कपल हैदराबाद में इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन होस्ट करेगा।

फिर साथ दिखेगी हिट जोड़ी

‘Geetha Govindam’ और ‘Dear Comrade’ के बाद यह जोड़ी अब फिल्म ‘राणाबली’ में फिर साथ नजर आएगी।

Deepika Padukone: अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन, 'बोले 8 घंटे की शिफ्ट को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।