Get App

Rashmika-Vijay Wedding: पहली फिल्म गीता गोविंदम् से विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के वेडिंग लुक का है खास कनेक्शन, आपने किया नोटिस?

Rashmika-Vijay Wedding: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की हर तरफ चर्चाएं हो रही है। लेकिन आप आपने नोटिस किया कि दोनों के लुक का कनेक्शन उनकी पहली फिल्म गीता गोविंदम् से है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 12:23 PM
Rashmika-Vijay Wedding: पहली फिल्म गीता गोविंदम् से विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के वेडिंग लुक का है खास कनेक्शन, आपने किया नोटिस?
पहली फिल्म गीता गोविंदम् से विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के वेडिंग लुक का है खास कनेक्शन

Rashmika-Vijay Wedding: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की लव लाइफ शुरु से ही चर्चा में रही है। दोनों पहली बार फिल्म के सेट पर ही मिले थे। बस वहीं से शुरु हुआ था...ये प्यारभरा सफर। अब जब दोनों की शादी हो चुकी है, तो उन्होंने अपनी जर्नी को शादी में पूरी से शामिल किया है। कैसे चलिए आपको बताते हैं।

अगर आपने 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम देखी तो आप इस समझ पाएंगें कि कपल ने शादी में अपनी रील लुक को रीक्रिएट किया है। यहां तक गालों पर काला टीका...फिल्म में भी देखा गया था। दोनों की इन फोटोज के देख लोगों को फिल्म का वेडिंग सीन याद आ गया है। मानों किसी ने वीडियो रिप्ले कर दिया हो।

बात साल 2018 की है कि जब रश्मिका और विजय पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों को इतनी पसंद आई कि तब से इन्हें फैंस रियल लाइफ कपल के तौर पर भी देखने लगे थे। वहीं कुछ दिनों बाद उनके अफेयर की खबरें भी सामने आना शुरू हो गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें