Get App

Matka King Season 2: 'मटका किंग' सीजन 2 का किया गया ऐलान, ओटीटी पर फिर दस्तक देंगे विजय वर्मा

Matka King Season 2: पहले सीजन की सक्सेस के बाद प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर मटका किंग के सीजन 2 का ऐलान कर दिया है। विजय वर्मा एक बार फिर से अपने गेम के साथ धांसू कमबैक करेंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 07, 2026 पर 6:00 PM
Matka King Season 2: 'मटका किंग' सीजन 2 का किया गया ऐलान, ओटीटी पर फिर दस्तक देंगे विजय वर्मा
प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर मटका किंग के सीजन 2 का ऐलान कर दिया है। विजय वर्मा एक बार फिर धमाल मचाते दिखने वाले हैं।

Matka King Season 2: प्राइम वीडियो ने आज ऐलान करते हुए कहा कि उसकी ब्रेकआउट ओरिजिनल ड्रामा सीरीज मटका किंग का सीजन 2 डेवलपमेंट में है, जो सीजन 1 की जबरदस्त सफलता के बाद आ रहा है। 1960 के दशक के तेजी से बदलते बॉम्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित इस हाई-स्टेक्स ड्रामा ने अपनी दमदार कहानी के जरिए दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया।

पहला सीजन पिछले दो सालों में इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखा गया नया स्क्रिप्टेड शो बनकर उभरा, जिसने ओपनिंग वीक में 37 देशों के टॉप 10 में जगह बनाई और 17 देशों में नंबर 1 रैंक हासिल की। दर्शकों से मिली जबरदस्त सराहना के साथ इस सीरीज ने फिर साबित किया है कि जड़ों से जुड़ी असली कहानियां भारत के दर्शकों के दिलों में गहराई से उतरती हैं।

'मटका किंग' सीजन 1 को अभय कोराने ने क्रिएट और लिखा है, जबकि नागराज पोपटराव मंजुले ने इसे क्रिएट, लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे रॉय कपूर फिल्म्स, आटपाट और एसएमआर एंटरटेनमेंट के बैनर तले सिद्धार्थ रॉय कपूर, नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, अश्विनी सिडवानी और आशीष आर्यन ने प्रोड्यूस किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें