The Kerala Story 2 Teaser: द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस से आने वाली फिल्म है, जिनकी फिल्मोग्राफी में आंखें, नमस्ते लंदन, सिंह इज़ किंग, फोर्स, कमांडो: ए वन मैन आर्मी, हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी जैसी कई प्रभावशाली फिल्में शामिल हैं। वह उन फिल्ममेकर्स में से हैं, जिनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा पर गहरा असर डाला है। द केरला स्टोरी के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह एक बेखौफ फिल्ममेकर हैं, और यह अंदाज उनके पूरे काम में लगातार देखने को मिलता रहा है।
