The Kerala Story 2: विपुल अमृतलाल शाह ने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी फिल्मों में हमेशा बड़े स्केल, गहरे इमोशन्स और समाज से जुड़े मुद्दों का एक अनोखा मेल देखने को मिलता है। वह ऐसी कहानियों को चुनने का हुनर रखते हैं जो सीधे आम जनता के दिल को छूती हैं। उनका बैनर, सनशाइन पिक्चर्स, खास तौर पर ऐसी निडर और चर्चा छेड़ने वाली फिल्मों का पर्याय बन चुका है जो कड़वी सच्चाइयों को दिखाने से पीछे नहीं हटतीं।
