Get App

Happy Patel BO Collection Day 4: वीकेंड के बाद ठंडी पड़ी वीर दास की कॉमेडी फिल्म, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी गिरावट

Happy Patel BO Collection Day 4: कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए वीर दास की नई फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतर्नाक जासूस’ ने शुरुआत में हलचल जरूर मचाई, लेकिन चौथे दिन आते-आते इसका जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ गया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 12:36 PM
Happy Patel BO Collection Day 4: वीकेंड के बाद ठंडी पड़ी वीर दास की कॉमेडी फिल्म, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी गिरावट

वीर  दास की लीड रोल वाली स्पाई-कॉमेडी 'हैप्पी पटेल: खतर्नाक जासूस' रिलीज के चार दिन बाद मुश्किलों में फंस गई है। आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी ये फिल्म 16 जनवरी 2026 को थिएटर्स में उतरी, लेकिन शुरुआती उत्साह के बाद दर्शकों का रुझान कम होता नजर आ रहा। पहले वीकेंड में मामूली कमाई के बाद सोमवार को कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई, जो फिल्म की सेहत के लिए खतरे की घंटी है।

फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ नेट की ओपनिंग की है। शनिवार को 1.6 करोड़ और रविवार को 1.5 करोड़ जोड़ते हुए वीकेंड टोटल 4.35 करोड़ रहा। लेकिन चौथे दिन (सोमवार) कलेक्शन घटकर महज 0.48 करोड़ नेट (ग्रॉस 0.57 करोड़) रह गया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक कुल चार दिन का भारत नेट कलेक्शन 4.75 करोड़ हो चुका है। कई इलाकों में ऑक्यूपेंसी 10% से नीचे लुढ़क गई, खासकर वीकडे शोज में सुबह के स्लॉट्स में महज 4-5% ही दर्शक नजर आए। ये ट्रेंड बताता है कि शुरुआती क्यूरियोसिटी के बाद वर्ड ऑफ माउथ काम नहीं कर पाया।

विर दास ने खुद डायरेक्ट और को-राइट किया है, जिसमें मिथिला पालकर, मोना सिंह, शरिब हाशमी जैसे कलाकार हैं। जासूसी फिल्म मेटा ह्यूमर और स्लैपस्टिक का मिश्रण है, जिसकी कुछ सराहना हुई लेकिन क्रिटिक्स और ऑडियंस के रिव्यू मिक्स्ड रहे। जहां क्विर्की जोक्स को पसंद किया गया, वहीं कईयों को कॉमेडी में वो धार नजर न आई जो आमिर खान प्रोडक्शन से उम्मीद थी। निचले बजट की फिल्म होने से 10 करोड़ तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा, खासकर जब 'बॉर्डर 2' जैसे बड़े रिलीज बाकी हैं।

फिल्म में विर दास ने न सिर्फ अभिनय किया है बल्कि इसे को-डायरेक्ट भी किया है। हल्की-फुल्की जासूसी कहानी और कॉमिक टाइमिंग के बावजूद दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कुछ लोगों ने फिल्म की सबटल कॉमेडी और मेटा रेफरेंसेज को सराहा, वहीं कई दर्शकों को यह उतनी मजेदार नहीं लगी। यही वजह रही कि वीकेंड के बाद फिल्म की पकड़ कमजोर पड़ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें