The Bengal Files: विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' इस साल की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक थी, जो पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म विवेक की जानी मानी "टूथ ट्रिलॉजी" की तीसरी कड़ी है, जो भारत के काले इतिहास से जुड़ी सच्चाई पर रोशनी डालती है। फिल्म देशभर में रिलीज हो चुकी है, लेकिन वेस्ट बंगाल के थिएटर्स ने अब तक इसे स्क्रीन नहीं किया है। हालांकि, रिलीज के एक हफ्ते बाद द बंगाल फाइल्स की एक स्पेशल स्क्रीनिंग 13 सितंबर को कोलकाता में होने वाली है। इस खबर को ऑफिशियली पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने शेयर किया है ।
