Get App

'ये मुल्क हमारा है, बस खुश रहो' एआर रहमान के 'कम्युनल भेदभाव' वाले बयान पर एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने दिया रिएक्शन

एआर रहमान के कम्युनल भेदभाव वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। बाद में रहमान ने वीडियो जारी कर सफाई भी दी है। वहीं इस पूरे मामले पर वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने भी खुलकर अपनी राय रखी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 8:23 PM
'ये मुल्क हमारा है, बस खुश रहो' एआर रहमान के 'कम्युनल भेदभाव' वाले बयान पर एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने दिया रिएक्शन
AR Rahman: एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हो सकता है म्यूजिक कंपोजर को इस समय ज्यादा काम न मिल रहा हो

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में है। इंडस्ट्री में कम्युनल भेदभाव को लेकर दिए गए बयान के बाद एआर रहमान को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। रहमान का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। उनके इस कमेंट पर फिल्ममेकर्स और सिंगर्स समेत कई लोग अपनी राय रख चुके हैं। बाद में रहमान ने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई भी दी है। वहीं इस मामले पर वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने भी खुलकर बात की है और इंडस्ट्री में चल रही बहस पर अपना पक्ष रखा है।

वेटरन एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

रहमान के बयान पर रिएक्शन देते हुए वहीदा रहमान ने Screen से बात करते हुए कहा, “हां, मैंने इसके बारे में पढ़ा है, लेकिन मैं इसमें ज्यादा उलझना नहीं चाहती। जब सब कुछ ठीक चल रहा हो, तो मैं ऐसी बातों पर ध्यान देना पसंद नहीं करती। ऐसी छोटी-छोटी बातें हर देश में होती रहती हैं।” वहीदा ने आगे कहा, “किस पर भरोसा करें और कितना भरोसा करें, ये समझना मुश्किल होता है। यह बात सच है या नहीं, इसमें पड़ने की जरूरत भी क्या है? मेरी उम्र में मैं किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहती। शांति से रहो, ये मुल्क हमारा है, बस खुश रहो, बस इतना ही मैं कह सकती हूं।”

काम में उतार-चढ़ाव आता रहता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें