WAVES 2025 : मुंबई में आज वेव्स समिट का दूसरा दिन है। 1 मई को JIO वर्ल्ड सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स समिट का उद्घाटन किया था। वेव्स समिट (World Audio Visual Entertainment Summit) के दूसरे दिन रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने शिरकत की। इस दौरान नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन कला का बड़ा प्रशंसक है और भारत की सांस्कृतिक परंपराओं की जड़ें काफी मजबूत हैं। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने वेव्स 2025 में बोलते हुए आगे कहा कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) सितंबर में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लिंकन सेंटर में एक भव्य इंडियन वीकेंड का आयोजन करेगा।
