Get App

Anushka Sharma: 'डेब्यू तो मेरा है...' अवॉर्ड नहीं मिलने पर कैसा था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। अनुष्का शर्मा फिल्म 'जब तक है जान', 'पीके', 'दिल धड़कने दो', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'सुल्तान', और 'संजू' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2025 पर 5:16 PM
Anushka Sharma: 'डेब्यू तो मेरा है...' अवॉर्ड नहीं मिलने पर कैसा था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा साल 2008 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। हाल में एक्ट्रेस ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। अनुष्का शर्मा ने 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का ने बताया की जब उनको फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड नहीं मिलने पर उनको कैसा लगा था।

2018 में एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि, "उन्हें पूरा भरोसा था कि वो फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीतेंगी। लेकिन उस साल यह अवॉर्ड आमिर खान की फिल्म 'गजनी' की एक्ट्रेस आसिन को मिला था। अवॉर्ड न मिलने से वह बहुत दुखी और परेशान हो गई थीं। अनुष्का ने बताया कि तब वह एक बच्चे की तरह रोई थीं।"

अवार्ड न मिलने पर दुखी हुई थी अनुष्का

अनुष्का शर्मा 'लुक हूज टॉकिंग विद निरंजन' शो में आई थी। अनुष्का ने बताया, "मैं बहुत दुखी थी कि मुझे बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड नहीं मिला। मैंने अपने दिमाग में सोचा था कि असिन ने पहले से तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। गजनी भी ऐसी ही फिल्म है। वह कई सालों से एक्ट्रेस है तो उन्हें अवॉर्ड नहीं मिलेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें