Get App

Mrunal Thakur: जब ऋतिक रोशन से इंसिक्योर हो गया था मृणाल ठाकुर का एक्स बॉयफ्रेंड, एक्टर से बराबरी करने के लिए हदें की थीं पार

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने अपने एक्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो गुड लुकिंग एक्टर ऋतिक रोशन के साथ काम कर रही थीं, तब उनका एक्स बॉयफ्रेंड काफी ज्यादा इनसिक्योर हो गया था।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:03 PM
Mrunal Thakur: जब ऋतिक रोशन से इंसिक्योर हो गया था मृणाल ठाकुर का एक्स बॉयफ्रेंड, एक्टर से बराबरी करने के लिए हदें की थीं पार
जब ऋतिक रोशन से इंसिक्योर हो गया था मृणाल ठाकुर का एक्स बॉयफ्रेंड

Mrunal Thakur: अभिनेता मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आगामी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' के प्रचार के लिए रौनक रजनी के शो 'रिलेशनशिट एडवाइस' में आए थे। इंसिक्योरटी के बारे में बात करते हुए, मृणाल ने बताया कि कैसे उनके स्कैंडिनेवियाई एक्स लवर को ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर जैसे एक्टर के साथ काम करने से जलन होती थी। जलन इतनी बढ़ गई थी कि उसने बॉलीवुड सितारों के बराबर आने की कोशिश भी की थी।

मृणाल से पूछा गया कि क्या वह आत्मविश्वास से भरी हुई हैं या कभी-कभी असुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें कभी-कभी इंसिक्योरटी महसूस होती है। उन्होंने अपने एक्स लवर के बारे में एक किस्सा सुनाया, जो उनके सह-कलाकारों की हैंडसमनेस को देखकर परेशान हो जाता था।

उन्होंने कहा, “अपने करियर के शुरुआती दौर में, मैं ऋतिक रोशन के साथ शूटिंग कर रही थी, फिर शाहिद कपूर के साथ। मैं लॉन्ग डिस्टेंश रिलेशनशिप में विश्वास रखती हूं, मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा है क्योंकि इससे आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि एक स्कैंडिनेवियाई लड़के को लगा कि मैं बहुत सारे हैंडसम लड़कों के साथ घूम रही हूं और उनके साथ शूटिंग कर रही हूं। इसलिए उसने कसरत करना शुरू कर दिया। उसका वज़न करीब 15-17 किलो कम हो गया। उसके मसल्स बन गए। बाद में मुझे पता चला कि कुछ समय बाद उसने कसरत करना बंद कर दिया, खाना शुरू कर दिया और 20 किलो वज़न और बढ़ा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें