बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सारा अली खान को एफिडेविट मांगने के फैसले का खुलकर समर्थन किया है। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सारा भी सनातनी हैं, तो सत्य लिखने में हिचक क्यों है। ये बयान मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर छिड़ी बहस को नई ऊंचाई दे रहा है।
