यूट्यूबर बाबू भैया, असली नाम अनुराग डोभाल, इस समय गंभीर हालत में ICU में भर्ती हैं। हाल ही में एक सड़क हादसे में उनकी कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं और उनका इलाज चल रहा है। बाबू भैया, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर अपने बेबाक और विवादित वीडियो के लिए काफी मशहूर हैं। उनका नाम हाल ही में अपने परिवार के साथ चल रहे तनाव और आरोप-प्रत्यारोप के कारण चर्चा में रहा। अनुराग ने परिवार पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं और चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार उनके माता-पिता ही होंगे।
इस बीच उनके पिता ने सार्वजनिक रूप से अनुराग और उनकी पत्नी रितिका चौहान को संपत्ति और परिवार से बेदखल कर दिया। ये मामला सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे फैंस और जनता में चिंता बढ़ गई है।
UK07 राइडर के नाम से मशहूर अनुराग ने अपने परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उनके माता-पिता ही होंगे।
पिता ने बेटे और बहू को बेदखल किया
इस विवाद के बीच, अनुराग के पिता जगदम्बा प्रसाद डोभाल ने सार्वजनिक रूप से अपने बेटे और बहू रितिका चौहान को संपत्ति और परिवार से बेदखल करने का नोटिस अखबार में प्रकाशित किया। इसमें साफ लिखा है कि भविष्य में उनके किसी भी कृत्य की जिम्मेदारी परिवार पर नहीं होगी।
इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा
अनुराग ने 3 मार्च को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि उन्हें परिवार द्वारा मानसिक टॉर्चर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनसे रिश्ते, पैसा और प्यार सब छीन लिया गया और उनकी जान तक को खतरा है।
परिवार के साथ विवाद और इंटर-कास्ट शादी
अनुराग ने अपने एक वीडियो में परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी इंटर-कास्ट शादी को लेकर उन्हें परेशान किया। शादी के बाद भी परिवार ने उन्हें स्वीकार नहीं किया और उन्होंने सारी व्यवस्था खुद की। यूट्यूबर ने कहा कि उन्हें न माता-पिता का प्यार मिला, न भाई का सहयोग और न ही पत्नी का समर्थन।
भयानक एक्सीडेंट और अस्पताल में भर्ती
इसके बाद, अनुराग ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लगभग 150 की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी, जिससे उनका गंभीर एक्सीडेंट हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी रितिका और मैनेजर ने भी स्वास्थ्य अपडेट साझा किए और अफवाहें न फैलाने से लोगों से अपील की।