Get App

इस दर्द के साथ चहल ने खेला IPL फाइनल, पंजाब की हार के बाद आरजे महवश का इमोशनल पोस्ट

Yuzvendra chahal And RJ Mahvash: आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। महवश ने एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए युजवेंद्र चहल की हिम्मत और जज्बे की काफी तारीफ की। महवश ने बताया चहल को इस आईपीएल सीजन के दौरान तीन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 9:06 PM
इस दर्द के साथ चहल ने खेला IPL फाइनल, पंजाब की हार के बाद आरजे महवश का इमोशनल पोस्ट
आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया

Yuzvendra chahal And RJ Mahvash: आईपीएल 2025 में फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने पंजाब को हराकर पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम किया। वहीं पंजाब को की हार के कुछ दिनों बाद आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल को लेकर एक इमोशनल पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आरजे महवश ने पंजाब के खिलाड़ियों की काफी तारीफ की और साथ ही युजवेंद्र चहल जज्बे की भी काफी तारिफ की।

आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। महवश ने एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए युजवेंद्र चहल की हिम्मत और जज्बे की काफी तारीफ की। महवश ने बताया चहल को इस आईपीएल सीजन के दौरान तीन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा।

महवश ने की चहल की तारिफ

पोस्ट में चहल ने कहा, "वे लड़े, रुके और आखिरी मैच तक खेले! आईपीएल सीजन में चहल को तीन जगह चोट लगी थी। आईपीएल के दूसरे मैच में ही उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हुआ, फिर उंगली में भी चोट लगी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरा सीजन खेला। महवश ने लिखा कि हम सभी ने उसे दर्द में चिल्लाते और रोते देखा है लेकिन उसे कभी हार मानते नहीं देखा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें