Get App

Yuzvendra Chahal: धनश्री के पोडकास्ट के बाद युजवेंद्र चहल का पहला रिएक्शन आया सामने, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने हाल में ही एक पोडकास्ट में तलाक से लेकर अन्य मुद्दों को लेकर अपनी बात की थी। इसके बाद अब चहल ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 10:51 PM
Yuzvendra Chahal: धनश्री के पोडकास्ट के बाद युजवेंद्र चहल का पहला रिएक्शन आया सामने, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
धनश्री के पोडकास्ट के बाद युजवेंद्र चहल का पहला रिएक्शन आया सामने

Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के राज शमनी के साथ पॉडकास्ट के कुछ हफ़्ते बाद ही उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने हाल ही में क्रिकेटर के साथ अपनी 5 साल की शादी खत्म होने को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस-कोरियोग्राफर ने बताया था कि जब फैसला सुनाया जाने वाला था, तो वह सबके सामने 'चीख-चीख कर रोईं' थी। यह उनके लिए बहुत मुश्किल दौर था।

उन्होंने तलाक की सुनवाई के दौरान युजवेंद्र के टी-शर्ट वाले स्टंट पर भी प्रतिक्रिया दी थी। अब, युजवेंद्र चहल ने अपनी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के इंटरव्यू के बाद इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- मिलियन वर्डस....जीरो फीलिंग्स...।

बुधवार को, युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंग्लैंड के किर्कस्टोन पर पहाड़ों के बीच पोज़ देते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वे बाहें फैलाए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीरों में वे पहाड़ों को निहारते हुए गहरी सोच में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सबसे ज़्यादा ध्यान उनके कैप्शन ने खींचा। उन्होंने लिखा, "लाखों भावनाएं, शून्य शब्द।

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इमोशनल बातचीत में, धनश्री वर्मा ने शादी खत्म होने के दौरान कोर्ट में हुई उनकी और चहल की नोकझोक को लेकर बात की है। धनश्री ने बताया, "यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत परेशान कर देने वाला दौर था। मुझे आज भी याद है जब मैं वहां खड़ी थी और फैसला आने वाला था। हालांकि आप मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार होते हैं कि यह होने वाला है, फिर भी यह बहुत भावुक कर देने वाला पल था। मैं सचमुच सबके सामने चीखने-चिल्लाने और रोने लगी थी। मैं बयां भी नहीं कर सकती कि उस समय मैं कैसा महसूस कर रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें