कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान चली गई थी। अब मध्य प्रदेश के ही एक और जिले महू में दिखा है। महू में दूषित पानी पीने की वजह कम से कम 25 लोग बीमार हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील में दूषित पानी पीने से करीब 25 लोग बीमार हो गए हैं।
