कर्नाटक के करीब 30 कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इन विधायकों ने लंबे समय से लंबित कैबिनेट फेरबदल की मांग उठाई और मंत्रिमंडल में अपनी हिस्सेदारी देने की बात कही। उन्होंने साफ किया कि उनकी मांग सिर्फ कैबिनेट में बदलाव को लेकर है, न कि नेतृत्व बदलने को लेकर। मुलाकात के बाद वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अशोक पट्टन ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनकी बातों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा और इस पर चर्चा होगी।
