आमतौर पर चोर नकद, सोना, मोबाइल या गाड़ियां चुराते हैं लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों ने रातों-रात पूरा लोहे का पुल ही चोरी कर लिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों और अधिकारियों दोनों को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 60 फुट लंबा यह लोहे का पुल, जिसका वजन लगभग 25 से 30 टन था, शनिवार देर रात गायब हो गया। अधिकारियों ने इसे चोरी का बेहद अनोखा मामला बताया है।
