Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर राष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सबसे अधिक जिज्ञासा इस घोषणा से बढ़ी है कि राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में 45 किलो शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया गया है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भूतल पर बने दरवाजों और भगवान राम के सिंहासन में लगभग 50 करोड़ रुपये के शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया गया है। शेषावतार मंदिर में भी अतिरिक्त सोने का काम चल रहा है, जो इस परिसर का ही एक भाग है।
