Get App

कार की खिड़की से दिखेंगे बाघ-भालू, जंगल के ऊपर बनेगा 87 KM का देश का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

डोरनाला से ब्राह्मणपल्ली तक 87 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा. ये देश का सबसे लंबा कॉरिडोर होगा. अभी 270 KM की दूरी 6 घंटे में तय होती है, जो घटकर 87 KM और 1 घंटे में रह जाएगी. ये कॉरिडोर 2 टाइगर रिजर्व के ऊपर से गुजरेगा, जिससे जानवरों को परेशानी नहीं होगी. लागत 18,000 करोड़ है, 12,000 करोड़ को मंजूरी मिल गई है. ये दिल्ली-देहरादून के 12 KM कॉरिडोर से 7 गुना लंबा होगा. श्रीशैलम श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा.

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 2:24 PM
कार की खिड़की से दिखेंगे बाघ-भालू, जंगल के ऊपर बनेगा 87 KM का देश का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

नई दिल्ली। सोचिए, आप कार में बैठे हैं, AC चल रहा है, गाना बज रहा है और खिड़की के बाहर नीचे घने जंगल में बाघ टहल रहा है. ये कोई फिल्म का सीन नहीं, बल्कि जल्द ही हकीकत बनने वाला है.

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनने जा रहा है, जो जंगल के ऊपर से होकर गुजरेगा. इसका नाम है पेद्दरावेदू-श्रीशैलम कॉरिडोर.

कहां बनेगा ये मेगा प्रोजेक्ट?

ये कॉरिडोर आंध्र प्रदेश के डोरनाला को तेलंगाना के ब्राह्मणपल्ली से जोड़ेगा. कुल लंबाई 87 किलोमीटर होगी और ये 4 लेन का होगा.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें