Get App

Mainpuri News: रातोंरात महिला बनी करोड़पति, खाते में आए 10 करोड़ रुपये, बोली- 'जिसका है, ले जाओ'

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला के साथ हैरान कर देने वाली घटना हुई। वह ATM पर अपना बैलेंस चेक करने गई थी, लेकिन वहां जो दिखा, उसे देखकर वह चौंक गई। महिला के बैंक खाते में अचानक करीब 10 करोड़ रुपये आ गए थे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 10:11 AM
Mainpuri News: रातोंरात महिला बनी करोड़पति, खाते में आए 10 करोड़ रुपये, बोली- 'जिसका है, ले जाओ'
रातोंरात महिला बनी करोड़पति, खाते में आए 10 करोड़ रुपये

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला के साथ हैरान कर देने वाली घटना हुई। वह ATM पर अपना बैलेंस चेक करने गई थी, लेकिन वहां जो दिखा, उसे देखकर वह चौंक गई। महिला के बैंक खाते में अचानक करीब 10 करोड़ रुपये आ गए थे। इससे परिवार के लोग भी हैरान रह गए और बैंक सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे।

महिला का अकाउंट बैंक ऑफ इंडिया की एक ब्रांच में है। उसके परिवार के अनुसार, 9,99,49,586 रुपये की यह राशि अचानक उसके खाते में आ गई, जिससे वे दंग रह गए।

एटीएम चेक ने परिवार को किया हैरान

उनके बेटे अरुण कुमार ने बताया कि वह एटीएम पर पिन जनरेट करने और बैलेंस चेक करने गए थे, तभी स्क्रीन पर इतनी बड़ी रकम दिखाई दी, जिसे देखकर वह भी हैरान रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें