Get App

Delhi Crime News: दिल्ली में चाकू गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग हर दिन किसी न किसी इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जिसने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से सामने आई है। यहां चाकूबाजी में एक युवक की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 11:41 AM
Delhi Crime News: दिल्ली में चाकू गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
दिल्ली में चाकू गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग हर दिन किसी न किसी इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जिसने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से सामने आई है। यहां चाकूबाजी में एक युवक की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है।

कैसे की गई हत्या?

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के एन ब्लॉक मंगोलपुरी में चार अपराधियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक ने एक घर में घुसने की कोशिश की लेकिन वह बदमाशों के हाथों से बच नहीं सका। बदमाशो ने चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी। ये दिलदहला देने वाली घटना CCTV में कैद हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें