Aaj Ka Mausam May 12: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 12 मई के लिए देश के कई राज्यों में तेज आंधी, ओले गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक मौसम में बड़ा फेरबदल होने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में आज 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है।
