Get App

'रोटी जैसे पापड़ और बासी पनीर', AAP सांसद की पत्नी ने तेजस एक्सप्रेस के खाने पर उठाया सवाल, IRCTC के जवाब पर भड़के लोग

IRCTC ने तेजस एक्सप्रेस में परोसे गए खाने को लेकर अनीता सिंह की शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनकी चिंता को स्वीकारते हुए अपने सर्विस का पक्ष भी रखा। IRCTC ने कहा कि ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन की क्वालिटी पहले से जांची जाती है और उस दिन जिस कोच में अनीता सिंह यात्रा कर रही थीं, वहां किसी और यात्री ने खाने को लेकर कोई शिकायत नहीं की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 4:29 PM
'रोटी जैसे पापड़ और बासी पनीर', AAP सांसद की पत्नी ने तेजस एक्सप्रेस के खाने पर उठाया सवाल, IRCTC के जवाब पर भड़के लोग
सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने तेजस एक्सप्रेस में परोसे गए खाने की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने तेजस एक्सप्रेस में परोसे गए खाने की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में ट्रेन के खाने की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी आलोचना की। उन्होंने लिखा कि तेजस एक्सप्रेस में दिया गया खाना बेहद खराब था, रोटी इतनी सख्त थी जैसे पापड़, पनीर बासी लग रहा था और दाल की जगह सिर्फ पानी दिया गया। अनीता सिंह ने इस सेवा को "विश्वस्तरीय" कहे जाने पर भी तंज कसा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए कहा कि यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ बंद किया जाए। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर रेलवे के खाने को लेकर बहस छिड़ गई है।

तेजस मे ंखाने को लेकर उठे सवाल

IRCTC ने तेजस एक्सप्रेस में परोसे गए खाने को लेकर अनीता सिंह की शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनकी चिंता को स्वीकारते हुए अपने सर्विस का पक्ष भी रखा। IRCTC ने कहा कि ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन की क्वालिटी पहले से जांची जाती है और उस दिन जिस कोच में अनीता सिंह यात्रा कर रही थीं, वहां किसी और यात्री ने खाने को लेकर कोई शिकायत नहीं की। बल्कि, कुछ यात्रियों ने खाने की तारीफ भी की। बयान में यह भी बताया गया कि ऑन-बोर्ड स्टाफ ने अनीता सिंह को खाने के बदले दूसरा मील देने की पेशकश की थी। फिर भी, उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अब खाने की क्वालिटी पर नजर रखने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया गया है, ताकि आगे से ऐसे मामलों से बचा जा सके और सभी मानकों का ठीक से पालन हो। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें