Get App

Muzaffarpur Hospital Fire: दिल्ली के बाद अब बिहार के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, हादसे में 3 लोगों की मौत

Muzaffarpur Hospital Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में लगी भीषण आग के ठीक एक दिन बाद, गुरुवार तड़के बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक अस्पताल में आग लग गई। जिसमें करीब 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 7:59 AM
Muzaffarpur Hospital Fire: दिल्ली के बाद अब बिहार के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, हादसे में 3 लोगों की मौत
बिहार के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग

Muzaffarpur Hospital Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में लगी भीषण आग के ठीक एक दिन बाद, गुरुवार तड़के बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में करीब 3 मरीजों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। माना जा रहा है कि यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और ICU में तेजी से फैल गई, जहां कई गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज चल रहा था।

बताया जा रहा है कि यह आग प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) में लगी और देखते ही देखते आग की लपटे इतनी तेज हो गई कि अस्पताल के कई हिस्सों में घना धुआं तेजी से भर गया। जिससे मरीजों, उनके साथ आए लोगों और मेडिकल स्टाफ में दहशत फैल गई।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और सर्च ऑपरेशन में दमकल विभाग की टीमें जुटी हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस से लेकर जिला प्रशासन के लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं।

भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें