Get App

एंजेल चकमा पर हमला करने के बाद आरोपियों ने शराब पीकर मनाया था जश्न, देहरादून में उस रात हुई थी खौफनाक वारदात

Anjel Chakma Death: बहस के दौरान एक नाबालिग ने माइकल को 'कड़े' से मारा, जबकि मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी ने पास के फल के ठेले से चाकू उठाकर अंजलि चकमा पर वार कर दिया। जब माइकल अपने तड़पते भाई को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था, तब आरोपी चाय की दुकान पर गए और वहां जन्मदिन का जश्न मनाया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 10:02 AM
एंजेल चकमा पर हमला करने के बाद आरोपियों ने शराब पीकर मनाया था जश्न, देहरादून में उस रात हुई थी खौफनाक वारदात
गंभीर रूप से घायल एंजेल चकमा की 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई

Anjel Chakma: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते दिनों इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। कुछ स्थानीय युवकों ने त्रिपुरा के रहने वाले दो भाइयों, एंजेल और माइकल चकमा पर बेरहमी से हमला कर दिया था। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि हमला करने के बाद आरोपी फरार होने के बजाय शराब की दुकान पर गए और जश्न मनाया था। गंभीर रूप से घायल एंजेल चकमा की 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद इस मामले को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हो रहे है।

झगड़े के बाद किया हमला और फिर मनाया जश्न

पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे हैरान करने वाली हैं। आरोपी सूरज खवास ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया था। इस ग्रुप में सूरज के साथ अविनाश नेगी, यज्ञ राज अवस्थी, सुमित और दो नाबालिग शामिल थे। सेलाकुई बाजार में शराब की दुकान के पास इन आरोपियों का चकमा भाइयों से सामना हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी आपस में हंस रहे थे, जिस पर चकमा भाइयों ने पूछा कि वे क्यों हंस रहे हैं। यह मामूली बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

बहस के दौरान एक नाबालिग ने माइकल को 'कड़े' से मारा, जबकि मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी ने पास के फल के ठेले से चाकू उठाकर अंजलि चकमा पर वार कर दिया। जब माइकल अपने तड़पते भाई को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था, तब आरोपी चाय की दुकान पर गए और वहां जन्मदिन का जश्न मनाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें