अगर आपको ऐसा ईमेल दिखे जिसमें बताया गया हो कि कंपनी आपके अच्छे काम को देखते हुए ह्यूंडई की क्रेटा देने जा रही है तो आपको कैसा लगेगा? टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ऑफर करने वाली एजिलिसियम ने अपने एंप्लॉयीज को हुंडई क्रेटा गिफ्ट में दी है। कंपनी ने अपने 10 साल पूरे होने पर उन एंप्लॉयीज को यह तोहफा दिया है, जो शुरू से कंपनी के साथ बने हुए हैं। 25 एंप्लॉयीज को यह तोहफा मिला है। ह्युंडई क्रेटा के शुरुआती वर्जन की ऑन-रोड कीमत करीब 13 लाख रुपये है।
